Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

ISI जासूस हनीफ खान को 4 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा, 'ऑपरेशन सिंदूर' के राज बेचने का लगा गंभीर आरोप
ISI जासूस हनीफ खान को 4 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के राज बेचने का लगा गंभीर आरोप

जैसलमेर में कल यानी गुरुवार को पकड़े गए आईएसआई जासूस हनीफ खान ( ISI Detective Hanif Khan) को आज यानी शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी. इस पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उसने सीमा पार किस हद तक जानकारी साझा की है.

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी खुफिया जानकारी बेचने के गंभीर आरोप

गौरतलब है कि कल, गुरुवार को राजस्थान की सीआईडी ​​इंटेलिजेंस ने मोहनगढ़ से आईएसआई जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया था. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंसी के संपर्क में था. वह सोशल मीडिया के जरिए उनसे संवाद करता था. उसने स्वीकार किया कि उसने पैसों के लिए ऐसा किया था. इसके अलावा, पूछताछ में उसने यह भी खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने सीमा पार के अधिकारियों को कई खुफिया जानकारी दी थी.

 सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई अधिकारियों के संपर्क में था

गुरुवार को, जब हनीफ खान की गिरफ़्तारी हुई, तो पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी ​​(सुरक्षा), डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सीआईडी ​​इंटेलिजेंस टीम राज्य में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी. इसी दौरान उन्हें मोहनगढ़ (जैसलमेर) निवासी हनीफ खान की गतिविधियों पर कुछ शक सा हुआ. इसके बाद, उस पर लगातार नजर रखी गई. जिसके बाद उसे पकड़ा है. वही गिरफ्तारी के बाद शुकुआती पूछताछ में पता चला था कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लगातार संपर्क में था और उनके साथ खुफिया जानकारी साझा कर रहा था

इसे भी पढ़ें: https://sanchalnews.com/looteri-dulhan-rajasthan/

राजस्थान में लुटेरी दुल्हन के गैंग का भंड़ाफोड़, शादी का लालच देकर ठगे 2.50 लाख रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories