Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सई बांध से व्यर्थ बहकर जा रहे पानी को जवाई में परिवर्तित करने की योजना पर सरकार की उदासीनता, लोढ़ा ने जताई नाराजगी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व सुमेरपुर के पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने किया सई बांध का दौरा
सई बांध से व्यर्थ बहकर जा रहे पानी को जवाई में परिवर्तित करने की योजना पर सरकार की उदासीनता, लोढ़ा ने जताई नाराजगी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व सुमेरपुर के पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने किया सई बांध का दौरा

शिवगंज/सुमेरपुर। उदयपुर की कोटड़ा तहसील की बेकरिया ग्राम पंचायत के तेजा का वास में वर्ष 1970 से 1978 के मध्य बने सई बांध से ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बहकर गुजरात जा रहे पानी को जवाई बांध में परिवर्तित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर सुस्त गति को लेकर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने गहरी नाराजगी जताई है। रविवार को लोढ़ा ने सुमेरपुर के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा के साथ सई बांध का दौरा कर योजना पर हो रहे कार्य का अवलोकन किया और सरकार पर कार्य को लेकर उदासीनता का आरोप लगाया।

लोढ़ा ने बताया कि वर्ष 2015 से 2020 के बीच सई बांध से करीब 3000 एमसीएफटी पानी व्यर्थ बहकर गुजरात चला गया। इस नुकसान को रोकने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2020 में करीब 100 करोड़ की योजना स्वीकृत की थी। इस योजना के अंतर्गत सई बांध की पौने तीन मीटर गहरी सुरंग को 4 मीटर तक गहरा करना था ताकि व्यर्थ जा रहे पानी को जवाई बांध में लाया जा सके। इसके पूरा होने पर जवाई बांध में पहुंचने वाले पानी की मात्रा 34 एमसीएफटी से बढ़कर 75 एमसीएफटी तक होनी थी।

उन्होंने खेद जताया कि यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 15 सितंबर 2024 तक पूर्ण होना चाहिए था, लेकिन अब तक महज 60 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है। लोढ़ा ने कहा कि यदि समय पर कार्य होता तो इस वर्ष जवाई व सई बांध में भरपूर पानी का अधिकतम उपयोग किया जा सकता था। वर्तमान स्थिति में यह संभावना है कि कार्य 2026 से पहले पूर्ण नहीं होगा।

लोढ़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया कि वे प्रशासन और ठेकेदार को चुस्त-दुरुस्त कर इस कार्य को गति दिलाएं ताकि क्षेत्र के लोगों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सहायक अभियंता (सिंचाई) आकांक्षा भी मौजूद रहीं और उन्होंने कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह थी सई बांध की योजना

उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील में बना सई बांध जो कि जवाई बांध का फीडर बांध है। जिससे पेयजल व सिंचाई की आवश्यकताएं पूरी होती हैं। इस बांध की मूल लंबाई 951.20 मीटर व ऊंचाई 8.25 मीटर और सकल क्षमता 1106.58 एमसीएफटी थी। जिसे 2006-08 में बढ़ाकर ऊंचाई 10.93 मीटर व क्षमता 1618.47 एमसीएफटी कर दी गई। बांध का जलग्रहण क्षेत्र 331.52 वर्ग किमी है। यहां से हर वर्ष पानी जुलाई से जनवरी माह के बीच 6.776 किमी लंबी सुरंग के माध्यम से जवाई बांध तक पहुँचाया जाता है। सुरंग की मौजूदा क्षमता 305 क्यूसेक है, जिसे बढ़ाकर 855 क्यूसेक करने के लिए राज्य सरकार ने 28 अक्टूबर 2020 को 8658.30 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी। इस कार्य के 15 सितंबर 2024 तक पूर्ण होना था। लेकिन अभी तक 60 फीसदी कार्य ही हो सका हैं।

यह भी पढ़ें:

देश को कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत,” गहलोत बोले-गांधी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं

सुमेरपुर – भैरूचौक में शारदीय नवरात्रि पर गरबे में झूमीं महिलाएं और बालिकाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories