Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने
डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने

उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन (यूडीसीए) के चुनाव में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ रविवार (28 सितंबर) को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तीसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने. एसोसिएशन के नवनिर्वाचित-पूर्व पदाधिकारियों व विभिन्न समाज-संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का अभिनंदन किया. समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई. वहीं, सचिव पद पर भी क्रिकेट कोच मनोज चौधरी ने निर्विरोध बाजी मारी. कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, चार ज्वाइंट सेक्रेट्री निर्विरोध चुने गए. जबकि डिप्टी प्रेसिडेंट, कोषाध्यक्ष, पीआरओ पद पर रोमांचक मुकाबला हुआ. इनमें 6 वोटों से मनोज भटनागर, महेंद्र शर्मा और रजनीश शर्मा ने जीत दर्ज की

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेता जोस्लिन नंदिता चौधरी ने उठाई छात्र संघ चुनाव की मांग, जॉस्लिन रविवार को जोधपुर पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत

शहर के राजपुताना रिसोर्ट में रविवार सुबह एजीएम हुई, जिसमें पिछली कार्यकारिणी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसके बाद सुबह 11 से 1 बजे तक वोट डाले गए. चुनाव अधिकारी यासीन पठान ने वोटों की गिनती कर कार्यकारिणी की घोषणा कर शपथ दिलाई. कार्यकारिणी अगले चार साल के लिए चुनी गई है

एक्जीक्यूटिव पद पर किशन चौधरी, हेमन्त खटीक, अभिषेक शर्मा, अशोक परदेसी, राजेन्द्र जैन, धनपाल जैन, पीसी लोढ़ा ने जीत दर्ज की. वाइस प्रेसिडेंट पद पर मोहम्मद शाहीद, कुबेर सिंह, राकेश खोखावत, विनोदकुमार राठौड़, यशवंत पालीवाल और सुरेश सोनी, मुकेश कुमावत, अनीस इकबाल और हर्षवर्धन जैन चुने गए.

नई कार्यकारिणी के चुने जाने के बाद अब उदयपुर को उम्मीद है कि आरसीए में दबदबा रहेगा. साथी ही कार्यकारिणी क्रिकेट स्टेडियम के 15 साल के अधूरे सपने को पूरा करेगी. उदयपुर के खिलाड़ी भी आईपीएल और भारतीय टीम में भी खेल चुके हैं

यह भी पढ़ेंः

कोटा में टीवी एक्टर वीर शर्मा और उनके भाई की घर में आग लगने से मौत, मां भी हैं मशहूर एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories