Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

एशिया कप में टीम इंडिया की शानदार जीत- जयपुर की सड़कों पर दीपावली सा जश्न...
एशिया कप में टीम इंडिया की शानदार जीत- जयपुर की सड़कों पर दीपावली सा जश्न…

एशिया कप में भारत की एतिहासिक जीत के बाद देर रात को जयपुर की सड़कों पर जबरदस्त जश्न का माहौल रहा।  बड़ी संख्या में लोक सड़कों पर जीत का जश्न मनाने के लिए उतरे। टीम इंडिया की जीत पर समर्थकों ने जमकर ढोल बजाए और जबरदस्त आतिश बाजी की। समर्थकों ने कहा कि टीम इंडिया ने उन्हें दीपावली से पहले ही दीपावली का तौहफा दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों पहला क्रिकेट मुकाबले वाली सीरीज थी। इसलिए समर्थक इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर भी सोशल मीडिया पर मीम्स चला रहे हैं। …

राजापार्क के मुख्य चौराहों और बाजारों में लोगों ने जमकर आतिशबाज़ी की, भारत माता के जयकारे लगाए और भारत के झंडे को लहराते हुए देशप्रेम का संदेश दिया। समर्थकों ने एक सुर में कहा कि “टीम इंडिया ने दीपावली से पहले ही देशवासियों को दीपावली जैसा तोहफा दे दिया।
गौरतलब है कि यह मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का संग्राम भी था। यह भारत-पाक के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला आधिकारिक क्रिकेट मुकाबला था। इसलिए सोशल मीडिया पर लोग इसे “ऑपरेशन एशिया कप” और “ऑपरेशन जीत” जैसे नामों से जोड़कर मीम्स और हैश टैग्स के जरिए जश्न मना रहे हैं। एक समर्थक ने कहा- “चाहे मैदान युद्ध का हो या क्रिकेट का, जीत हमेशा भारत की ही होती है।” इस भावना को जयपुर की जनता ने सड़कों पर बखूबी जाहिर किया।

ऑपरेशन एशिया कप सक्सेसफुल
कई समर्थक इसे ऑपरेशन एशिया कप का नाम भी दे रहे हैं। मैच के बाद जीत का जश्न मानने के लिए सड़कों पर उतरे समर्थकों का कहना था कि इस मैच में भारत के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प था।

समर्थकों ने तिलक वर्मा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि यह उन्होंने भारत के माथे पर जीत का तिलक लगाया है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और भारत के बीच यह तीसरा मुकाबला था। भारत ने तीनों ही मुकाबले शानदार तरीके से जीतकर अपने समर्थकों को खुश होने का मौका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories