Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात ने चढ़ाया महाराष्ट्र का सियासी पारा
शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात ने चढ़ाया महाराष्ट्र का सियासी पारा

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार और शरद पवार के बीच लगभग एक घंटे तक चर्चा हुई. इस मुलाकात में किन-किन विषयों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी भी सामने आई है मुंबई के वाय. बी. चव्हाण सेंटर में यह मुलाकात हुई. चाचा-भतीजे के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा चली. इस मुलाकात का असली कारण क्या था? इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक मालेगांव सहकारी शुगर फैक्ट्री के संदर्भ में थी, साथ ही राज्य में बाढ़ की स्थिति पर भी चर्चा हुई.बैठक में बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के उपायों पर बातचीत हुई. शरद पवार ने अजित पवार से अब तक कितने पंचनामे (सर्वे) हुए हैं, इसकी पूछताछ की. अजित पवार ने भी शरद पवार को सरकार की ओर से दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी दी. अतिवृष्टि प्रभावितों के लिए निधि इकट्ठा करने के विषय पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा, कुछ पारिवारिक विषयों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई

यह पहली बार नहीं है कि अजित पवार और शरद पवार एक साथ आए हों. दोनों नेता पहले भी अलग-अलग कार्यक्रमों और पारिवारिक समारोहों में साथ नजर आ चुके हैं. कुछ समय पहले दोनों राष्ट्रवादी गुटों के एक होने की चर्चाएँ भी तेज हुई थीं. उसके बाद चाचा-भतीजे कुछ बैठकों में साथ दिखाई दिए, जिससे इन चर्चाओं को और बल मिला. लेकिन बाद में यह चर्चा ठंडी पड़ गई. अब एक बार फिर अजित पवार और शरद पवार के बीच एक घंटे तक चर्चा हुई है

ये भी पढ़े –

BCCI ने फिर पाकिस्तान पर फोड़ा ‘नो हैंडशेक’ वाला बम, ODI वर्ल्ड कप में भी हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया

भारत की जीत के बाद मोहसिन नकवी की हुई बेइज्जती तो खुश हो गई अफगानिस्तान की नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories