Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत... SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित, लाखों का मुआवजा और नौकरी
पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत… SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित, लाखों का मुआवजा और नौकरी

डूंगरपुर जिले में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद चार दिनों तक चला बवाल आखिरकार शांत हो गया. दोवड़ा थाने में चोरी के आरोपी दिलीप अहारी की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत ने पूरे इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया था. इसके बाद विभाग ने तुंरत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. बुधवार देर शाम प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच समझौता हो गया. इस समझौते में 27.50 लाख रुपये का मुआवजा और मृतक के पिता को नौकरी देने पर सहमति बनी

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को दोवड़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दिलीप अहारी को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे पहले डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, फिर उदयपुर रेफर किया गया. 30 सितंबर को उदयपुर अस्पताल में दिलीप की मौत हो गई. इसके बाद आदिवासी समाज और पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया. पहले दोवड़ा थाने के सामने, फिर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ

आदिवासी समाज ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी. आसपुर विधायक उमेश मीणा और बीएपी सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में कई दौर की बातचीत हुई. मंगलवार को टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार के साथ वार्ता चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी. बुधवार को फिर से वार्ता शुरू हुई. विधायक उमेश मीणा के नेतृत्व में 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़ और एएसपी अशोक कुमार से मिला. कई घंटों की चर्चा के बाद समझौता हुआ

समझौते में पीड़ित परिवार को 27.50 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी. साथ ही मृतक के पिता जीवराज अहारी को टीएडी हॉस्टल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में संविदा नौकरी दी जाएगी. इसके अलावा, दोवड़ा थानाधिकारी तेजकरण सिंह, हेड कांस्टेबल वल्लभराम पाटीदार और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया

यह भी पढ़ें-

कमरे में फंदे में लटका मिला NEET स्टूडेंट का शव, कोटा कोचिंग सिटी में फिर एक छात्र ने की आत्महत्या

श्री बाण माता मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा और गरबा के आयोजन की पूर्णाहुति पर भव्य हवन का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories