Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

लूणी नदी ने एक बार फिर दो और मासूम जानें लीं , बाइक से रपट पार करने की कोशिश, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित
लूणी नदी ने एक बार फिर दो और मासूम जानें लीं , बाइक से रपट पार करने की कोशिश, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित

बालोतरा जिले में लूणी नदी एक बार फिर दो जिंदगियां निगल गई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे के बाद का समय था जब बालोतरा से जसोल की दिशा में जा रहे एक दंपती की बाइक लूणी नदी की रपट पार करते वक्त तेज बहाव में बह गई। मृतकों की पहचान लालाराम (34) पुत्र हजारीराम और उनकी पत्नी देवू देवी, निवासी सरली कला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपती किसी काम से बालोतरा से जसोल की ओर जा रहे थे। जब वे चतुर्थ रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित लूणी नदी की रपट पर पहुंचे, तब नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। बावजूद इसके उन्होंने बाइक से रपट पार करने की कोशिश की, लेकिन रपट के बीच पहुंचते ही बाइक असंतुलित हो गई और दोनों तेज धारा में बह गए।

ग्रामीणों ने यह हादसा देखा तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में सिविल डिफेंस की टीम और स्थानीय तैराक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और बालोतरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार, डीएसपी सुशील मान सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

स्थानीय निवासियों ने एक बार फिर प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि रपट पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा बाड़ लगाई गई है। हर साल बारिश के मौसम में इसी रपट पर हादसे होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ये भी पढ़ें…

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ा, पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए की स्थगित

जहरीला कफ सिरप लिखने वाला डॉक्टर सोनी गिरफ्तार, 10 बच्चों की मौत के बाद MP पुलिस का बड़ा एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories