Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बिहार चुनाव में भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक... बिहार चुनाव में बीजेपी का प्रचार करेंगे ये दिग्गज नेता
बिहार चुनाव में भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक… बिहार चुनाव में बीजेपी का प्रचार करेंगे ये दिग्गज नेता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जैसे राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं

इन राज्यों के सीएम भी बनेंगे प्रचारक फेस

बीजेपी की इस लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और क्षेत्रीय नेता शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां मुख्य चेहरा बने रहेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जैसे लोकप्रिय नेताओं की भी इस सूची में मौजूदगी है.

इसके अलावा, पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, सी.आर. पाटिल, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह और अश्विनी कुमार चौबे जैसे अनुभवी चेहरों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है. लिस्ट में राज भूषण चौधरी, रवि शंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूड़ी, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपाल जी ठाकुर, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और जनक राम को भी शामिल किया गया है

बिहार के कई स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं जैसे सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, डॉ. प्रेम कुमार, साध्वी निरंजन ज्योति, सतीश चंद्र दुबे, नंद किशोर यादव और डॉ. संजय जायसवाल को भी इसमें जगह मिली है.

भाजपा ने इस बार भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कलाकारों को भी खास जगह दिया है. पवन सिंह के अलावा मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे लोकप्रिय सितारों को भी प्रचार के लिए मैदान में उतारा जाएगा. इन कलाकारों का बिहार में व्यापक फैनबेस है, जो भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है

ये भी पढ़ें:-

रिश्वत के आरोप में फंसे पंजाब पुलिस DIG, 5 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना और विदेशी शराब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories