Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

जमीन विवाद को लेकर चार बहनों पर चढ़ाया ट्रैक्टर... फिर कुल्हाड़ी से किया हमला, घायल चारों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया, पिता-पुत्र गिरफ्तार
जमीन विवाद को लेकर चार बहनों पर चढ़ाया ट्रैक्टर… फिर कुल्हाड़ी से किया हमला, घायल चारों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया, पिता-पुत्र गिरफ्तार

डेगाना उपखंड के मीठड़िया गांव में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक पुराने जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही दो लोगों ने विवादित भूमि पर निर्माण हटाने पहुंची चार बहनों पर ट्रैक्टर चढ़ाने और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है

Nagaur Crime News | नागौर में छोटी दीपावली पर खूनी झगड़ा! चार बहनों पर  ट्रैक्टर और कुल्हाड़ी से हमला

घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में आरोपी पिता-पुत्र ट्रैक्टर चलाते और धारदार हथियार लहराते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में चारों बहनें विवादित निर्माण को हटाने की कोशिश करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इन वीडियोज ने क्षेत्र में आक्रोश और बहस दोनों को जन्म दिया है।

जानकारी के अनुसार, मीठड़िया गांव में भंवरलाल बेन्दा और उनके बेटे गजेंद्र बेन्दा ने विवादित जमीन पर रातों-रात पक्का निर्माण करवा दिया था। सुबह जब चार बहनें सुमन, मस्तु, किरण और मोनिका इस निर्माण को हटाने पहुंचीं, तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर भंवरलाल और गजेंद्र ने कथित तौर पर ट्रैक्टर से युवतियों पर हमला किया और कुल्हाड़ी से वार किए।

घायल चारों बहनों को तुरंत डेगाना के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन बहनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि एक गंभीर घायल युवती को अजमेर रेफर किया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि यह हमला लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के कारण हुआ।

डेगाना थानाधिकारी हरीश कुमार सांखला ने बताया कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर भंवरलाल बेन्दा पुत्र कुम्भाराम और गजेंद्र बेन्दा पुत्र भंवरलाल, दोनों जाति जाट, निवासी मीठड़िया, को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त किया गया है और वृताधिकारी डेगाना द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद से मीठड़िया गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ने स्थिति को सामान्य रखने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories