Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

कल 22 अक्टूबर से शुरू होगा विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला, पहली बार दिखेंगी ये 5 खास चीजें
कल 22 अक्टूबर से शुरू होगा विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला, पहली बार दिखेंगी ये 5 खास चीजें

विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला 2025, कल से शुरू होने जा रहा है  22 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक आस्था, संस्कृति और पशु व्यापार का महासंगम यहां देखने को मिलेगा. प्रशासन ने इस बड़े मेले के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं मेले का उद्घाटन भले ही कल 22 अक्टूबर को होगा, लेकिन पुष्कर के रेत के टीलों (धोरों) पर माहौल अभी से पूरी तरह बन चुका है. दूर-दराज के इलाकों से ऊंट पालक अपने ऊंटों और घोड़ों के मालिक अपने शानदार घोड़ों के साथ पुष्कर पहुंचने लगे हैं. रेत में जगह-जगह पारंपरिक तंबू लग चुके हैं, जहां पशुपालक पुराने तरीकों से खाना बनाते और देसी रंग में रमे दिख रहे हैं. इस अद्भुत मेले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आना शुरू हो गए हैं. उनकी भीड़ मेले की अंतर्राष्ट्रीय पहचान को और बढ़ा रही है

वार्षिक पुष्कर ऊंट मेले के दौरान एक कलाकार करतब दिखाता हुआ. (फाइल फोटो)

प्रशासन ने इस बार मेले को पहले से भी ज्यादा रोमांचक और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े और नए इंतजाम किए हैं, जो आपको पहली बार देखने को मिलेंगे. इस बार मेले में पहली बार बीएसएफ (BSF) के जांबाज जवान कैमल शो और हॉर्स शो में अपना हुनर दिखाएंगे. यह शो लोगों के लिए बिल्कुल नया आकर्षण होगा. वहीं, युवाओं को मंच देने के लिए पहली बार मिस्टर और मिस राजस्थान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य की प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी

पुष्कर मेले के दौरान ऊंट का प्रदर्शन. (फाइल फोटो)

आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसलिए इस बार कोई वीआईपी पास व्यवस्था नहीं होगी. सभी लोग एक बराबर माने जाएंगे. इसके अलावा, मशहूर बॉलीवुड सिंगर रूपकुमार राठौड़ और सोनाली राठौड़ अपनी सुरीली परफॉर्मेंस से मेले में चार चांद लगाएंगे. भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे ट्रैफिक (एक तरफा रास्ता) लागू किया गया है और पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी रहेगी. 52 घाटों पर जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए चेतावनी संकेत और स्पेशल बचाव टीम (एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस) तैनात रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories