Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

गोवर्धन पूजा पर हुई पारंपरिक प्रतियोगिता, वासा गांव में गाय दौड़, सफेद गाय विजेता
गोवर्धन पूजा पर हुई पारंपरिक प्रतियोगिता, वासा गांव में गाय दौड़, सफेद गाय विजेता

पिंडवाड़ा तहसील के वासा गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर पारंपरिक गाय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी वासा के आखरिया चौक में पूरे गांव के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण उपदेश और गोमाता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद गाय दौड़ का शुभारंभ किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस वर्ष की दौड़ में सफेद रंग की गाय विजयी रही, जिसे ग्रामीणों द्वारा शुभ संकेत माना जा रहा है।

परंपरा के अनुसार, सफेद गाय की जीत से आने वाला वर्ष सामान्य और संतुलित रहने का अनुमान लगाया जाता है, जिसमें न अधिक वर्षा होगी और न ही अकाल पड़ेगा।

ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही लोक आस्था का प्रतीक है। यह आयोजन प्रकृति, गोसेवा और कृषि समृद्धि से गहरे रूप से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories