Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बाड़मेर से कोटा आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती
बाड़मेर से कोटा आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती

कोटा जिले में एक निजी बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें अलग-अलग वाहनों से कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हादसा कोटा-उदयपुर रोड पर नान्ता थाना इलाके में हुआ। यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार में जा रही बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

नेशनल हाईवे पर हादसा, बाड़मेर से कोटा जा रही बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

नान्ता थाना अधिकारी नवल किशोर ने बताया कि खड़ीपुर के नजदीक डाबी रोड पर एक बस पलटने की सूचना मिली थी जिसके तत्काल बाद मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि बस बाड़मेर से चली थी, जो कि उदयपुर और चित्तौड़ होते हुए कोटा आ रही थी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।

 

हादसे की सूचना के बाद शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि यात्रियों द्वारा दी गई शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया और यातायात को बहाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories