Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

ग्वालियर में खौफनाक वारदात, बस के अंदर महिला से रेप, घटना ने बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए
ग्वालियर में खौफनाक वारदात, बस के अंदर महिला से रेप, घटना ने बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला को बस में बंधक बनाकर रेप किए जाने की खौफनाक वारदात सामने आई है. महिला भिंड की रहने वाली है और शिवपुरी जाने के लिए बस में सवार हुई थी. कंडक्टर विष्णु ओझा ने धोखे से उसे बस में ही बैठाए रखा और जब बस यार्ड में पहुंची तो उसका रेप किया.

महिला बदहवास हालत में पुलिस स्टेशन पर पहुंची. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना ने बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड पर खाली बस में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म। - Dainik Bhaskar

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक सोमवार को भिंड की रहने वाली एक महिला ग्वालियर बस स्टैंड पर पहुंची थी. उसे शिवपुरी जाना था. महिला के एक दो साल का बेटा है और उसकी शादी शिवपुरी में हुई थी. पति से विवाद होने के चलते भिंड न्यायालय में उसका भरण पोषण का मामला विचाराधीन है. लेकिन पति तारीख पर न्यायालय नहीं आता है.

ग्वालियर में चार थाना प्रभारियों सहित उपनिरीक्षकों के तबादले

ऐसे में वह ग्वालियर बस स्टैंड से शिवपुरी जाने वाली बस में सवार हो गई. इस दौरान उसकी मुलाकात बस के कंडक्टर विष्णु ओझा से हुई. विष्णु ने खुद को गुना निवासी बताया था.

बातचीत में महिला ने शाम को वापस शिवपुरी से ग्वालियर आने की बात बताई. कंडक्टर ने वापसी में महिला को भिंड छोड़ने का लालच देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद शाम को मोबाइल से कॉल करके कंडक्टर ने महिला यात्री को वापस ग्वालियर छोड़ने का भरोसा देकर शिवपुरी बस स्टैंड बुला लिया. चूंकि महिला का शिवपुरी में काम निपट गया था और उसे वापस ग्वालियर जाना था, लिहाजा वह शिवपुरी बस स्टैंड पहुंच गई और विष्णु की बस में सवार होकर रात्रि ग्वालियर बस स्टैंड आ गई

कंडक्टर ने झांसे में लेकर महिला को बैठाया बस में, उतर गए सारे पैसेंजर तो किया  रेप - Gwalior bus conductor raped a woman on bus lcltm - AajTak

ग्वालियर में बस यार्ड में पहुंचने के बाद आरोपी कंडक्टर ने उसे भिंड छोड़ने का आश्वासन दिया था व बस में ही बैठे रहने के लिए निर्देशित किया. इस बीच सभी यात्री जब बस से उतर गए तो आरोपी कंडक्टर ने बस का गेट बंद करके महिला यात्री के साथ जबरदस्ती बलात्कार की घटना कारित की और भाग निकला. इसके बाद पीड़िता एफ आर व्ही की मदद से थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई

थाना प्रभारी पड़ाव आलोक परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कंडक्टर विष्णु ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस घटना स्थल की जांच और महिला का मेडिकल रिपोर्ट करा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories