Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल में तमिलनाडु सरकार और नाबालिगों से रेप की घटनाओं को लेकर गुस्सा जताते हुए तुरंत बिल्डिंग खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। इस धमकी भरे मेल के सामने आते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

इस हाई-प्रोफाइल धमकी के बाद राजधानी में अफरा-तफरी का माहौल है.  सुरक्षा को देखते हुए, कोर्ट परिसर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. मौके पर बम निरोधक दस्ता , आतंकवाद निरोधक दस्ता , सिविल डिफेंस, दमकल सहित सभी सुरक्षा और इमरजेंसी एजेंसियां पहुंच चुकी हैं

बड़ी खबर : राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

डीसीपी राजर्षि राज के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है लेकिन एहतियात के तौर पर तलाशी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बम की सूचना मेल के जरिए मिली, जो हाईकोर्ट के रजिस्टर प्रशासन के मेल पर आई थी. फfलहाल, पुलिस साइबर सेल की मदद से इस धमकी भरे मेल को भेजने वाले के आईपी एड्रेस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह पहले की तरह कोई फर्जी धमकी भरा ईमेल तो नहीं है

साइबर सेल की टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश किस आईपी एड्रेस से भेजा गया और क्या यह किसी शरारती तत्व का काम है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मेल के पीछे की मंशा क्या थी।

गौरतलब है कि जयपुर में यह पहली बार नहीं है जब किसी संस्था या सरकारी भवन को बम धमकी मिली हो। इससे पहले 30 सितंबर को भांकरोटा स्थित माय ओवन स्कूल को इसी तरह की धमकी मिली थी। हालांकि उस समय स्कूल खाली था और जांच में कुछ नहीं मिला। इसके अलावा 8 सितंबर को मानसरोवर स्थित स्प्रिंगफील्ड स्कूल और शिवदासपुरा के एक निजी स्कूल को भी इसी प्रकार का ई-मेल भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories