Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी-पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की; साहस, दृढ़ता और दूरदर्शिता का प्रतीक;,पूर्व विधायक संयम लोढ़ा
शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी-पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की; साहस, दृढ़ता और दूरदर्शिता का प्रतीक;,पूर्व विधायक संयम लोढ़ा

शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा का आरंभ दोनों नेताओं की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने संबोधन में इंदिरा गांधी को भारत की राजनीति में साहस, दृढ़ता और दूरदर्शिता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत की पहचान बनाई।

Image

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने इंदिरा गांधी के हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, गरीबी उन्मूलन और 1971 के भारत-पाक युद्ध में निर्णायक विजय जैसे योगदानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन कदमों से भारत सशक्त और आत्मनिर्भर बना। नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मेड़तिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन देश के नाम समर्पित रहा। इंदिरा गांधी ने कहा था – ‘मेरा जीवन देश के लिए है और देश के लिए ही मेरा अंत होगा।’ उनका यह वाक्य उनकी देशभक्ति और निडरता का परिचायक है।

Image

लोढ़ा ने पटेल के उन वक्तव्यों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्होंने आरएसएस जैसी संस्थाओं की सांप्रदायिक गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद सरकार ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्मनिरपेक्षता, एकता और संविधान की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाएं।

Image

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीणा, एनएसयू आई जिलाध्यक्ष चंपा लाल तिरगर, पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष कुशल सिंह देवड़ा नगर कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories