Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

दिल्ली में धमाके के बाद राजस्थान में सभी जिलों में अलर्ट जारी, डीजीपी ने सभी थानों को विशेष निर्देश
दिल्ली में धमाके के बाद राजस्थान में सभी जिलों में अलर्ट जारी, डीजीपी ने सभी थानों को विशेष निर्देश

देश की राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास गाड़ी में बड़ा धमाका हुआ है. यह धमाका कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस धमाके में कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए दिल्ली में हुए बड़े धमाके के बाद आस पास के राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में भी सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है सभी जिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और मॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आईजी इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार को निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करें. इसके बाद सभी रेंज आईजी और जिला एसपी को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस बल को लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है.

राजीव कुमार शर्मा ने सभी डीसीपी/एसपी को निर्देश दिए  हैं कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों आदि जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बनाए रखें. उन्होंने अधीनस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों को कहा है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात करें तथा अपने बीडीएस (Bomb Disposal Squad) दलों को भी सतर्क रखें.

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें. इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नज़र रखने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतज़ाम करने को कहा गया है. जहां टूरिस्ट की मौजूदगी अधिक होती है, वहाँ अतिरिक्त जाप्ता तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories