Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

यूनिटी मार्च; सोजत में युवाओं ने दिया एकता व अखण्डता का संदेश
यूनिटी मार्च; सोजत में युवाओं ने दिया एकता व अखण्डता का संदेश

पाली, 17 नवम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के नेतृत्व में सरदार पटेल की 150वीं जयंती श्रृखलांतर्गत जिला स्तरीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन सोजत शहर में किया गया। सोजत विधायक शोभा चौहान, सभापति नगर पालिका सोजत मंजू जुगलकिशोर निकुंम, प्रधान सोजत धोबली देवी व अन्य अतिथियों द्वारा सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

May be an image of text

विधायक चौहान ने युवाओं को एकता की शपथ दिलाते हुए विकसित भारत में युवाओं के योगदान को रेखांकित किया। पदयात्रा नगरपालिका से होते हुए बस स्टेण्ड से पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में समाप्त हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पाली सांसद पी. पी. चौधरी ने युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान का आहवान किया। चौधरी ने युवाओं को आत्मनिर्भर व स्वदेशी भारत का संकल्प दिलाया। मार्च के दौरान युवाओं ने तक्तियों व तिरंगे से देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि पदयात्रा मेें एनएसएस, मेरा युवा भारत, भारत स्काउट गाईड, शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के युवा, आमजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

May be an image of one or more people, tree and text

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी मसिंगाराम, विकास अधिकारी सुरेश कविया, पदयात्रा संयोजक भंवरलाल सैणचा, समाजसेवी दिग्विजय सिंह, जुगलकिशोर निकुंम, मोहन जाट, डीआर चौधरी, मेरा युवा भारत से भंवरसिंह राजपुरोहित सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories