Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा खुलासा; मोहन यादव का नाम तय हुआ तो भी माथे पर बल नहीं पड़ा' रिएक्शन तो बहुत हो सकते थे
शिवराज सिंह चौहान का बड़ा खुलासा; मोहन यादव का नाम तय हुआ तो भी माथे पर बल नहीं पड़ा’ रिएक्शन तो बहुत हो सकते थे

भोपाल में किरार समाज के सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “परीक्षा की घड़ियां आती हैं कई बार, जब बंपर मेजॉरिटी मिली 2023 में तो हर एक के ये लगता था कि स्वभाविक रूप से तय हैं सब चीजें, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वो मेरी परीक्षा की घड़ी थी, तय हुआ कि मुख्यमंत्री मोहन जी होंगे, मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा, अलग अलग रिएक्शन हो सकते थे, गुस्सा आ सकता था, कि मैने इतनी मेहनत की लेकिन दिल ने कहा शिवराज ये तेरी परीक्षा की घड़ी है, माथे पर शिकन मत आने देना. आज तू कसौटी पर कसा जा रहा है, तो ये देखिए परीक्षा होती है

उन्होंने आगे कहा, “उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे दिल्ली में काम करने का मौका मिला, मुझे पत्रकारों ने पूछा मैंने कहा और क्या देती पार्टी चार बार मुख्यमंत्री, 6 बार सांसद, 6 बार विधायक, तो एक रिएक्शन ये होता है संयम रखना धैर्य रखना और जो काम है उसको बेहतर ढंग से करने की कोशिश करना

शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा, “आज लाडली बहना योजना पूरे हिंदुस्तान में धूम मचा रही है, चुनाव जीतने का कारण बन गई है, लाडली बहना महाराष्ट्र में लाडकी बहना बन गई कहीं, कहीं महिला सम्मान बन गई और बिहार में तो ऐसी चली कि आपने देख लिया क्या हो गया, तो जो ऐसी चीजे बनाई वो कैसे चलती हैं देखा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories