Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बिहार में नीतीश सरकार; BJP, JDU, LJP (R), HAM और RLM से इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट
बिहार में नीतीश सरकार; BJP, JDU, LJP (R), HAM और RLM से इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में कौन-कौन से विधायक, मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, उनका नाम फाइनल हो चुका है. नई सरकार में 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर नीतीश कुमार और उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को हार्दिक बधाई! साथ ही आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बहुत बधाई. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में प्रदेश की यह नई एनडीए सरकार अवश्य सफल होगी. सभी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ

शपथ ग्रहण में बीजेपी से 14, जदयू -8 और हम, आरएलएम और लोजपा (रामविलास) से क्रमशः1-1 और 2 मंत्री बने

सम्राट चौधरी- BJP
विजय सिन्हा- BJP
लखेंद्र कुमार रौशन- BJP
श्रेयसी सिंह-BJP
प्रमोद कुमार- BJP
सुनील कुमार- BJP
संजय सिंह टाइगर – BJP
अरुण शंकर प्रसाद- BJP
सुरेंद्र मेहता- BJP
नारायण प्रसाद- BJP
रमा निषाद- BJP
नितिन नवीन- BJP
रामकृपाल यादव- BJP
मंगल पांडेय-BJP
दिलीप जायसवाल-BJP

मोहम्मद जमा खान- JDU
लेसी सिंह- JDU
मदन सहनी- JDU
विजय चौधरी-JDU
बिजेंद्र प्रसाद यादव- JDU
श्रवन कुमार- JDU
अशोक चौधरी- JDU

संजय कुमार सिंह-LJP (R)
संजय कुमार- LJP (R)

दीपक प्रकाश- RLM (उपेंद्र कुशवाहा)
संतोष सुमन- HAM

रालोद नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने भी बधाई दी. उन्होंने लिखा कि बिहार के लोगों, नीतीश कुमार , BJP और हमारे NDA पार्टनर्स को शानदार शपथ ग्रहण समारोह के लिए बधाई. बिहार ने ऐतिहासिक रूप से भारत के नैतिक और सामाजिक आधार में एक प्रमुख आवाज़ के रूप में काम किया है और अच्छे शासन के साथ यह हमारे आर्थिक विकास इंजन के रूप में और भी मज़बूती से योगदान देने के लिए तैयार है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories