Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सुपर ओवर जीतकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, एशिया कप सेमीफाइनल में हारा भारत
सुपर ओवर जीतकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, एशिया कप सेमीफाइनल में हारा भारत

बांग्लादेश ने सुपर ओवर तक चले सेमीफाइनल मैच में भारत को हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश और भारत, दोनों टीमों की पहली पारी 194 रनों पर समाप्त हुई. ऐसे में सुपर ओवर का सहारा लिया गया. भारतीय बल्लेबाज सुपर ओवर की पहली दोनों गेंदों पर आउट हो गए थे. इस तरह बांग्लादेश को सुपर ओवर में सिर्फ एक रन बनाना था. दरअसल बांग्लादेश टीम ने बिना रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया

बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए थे. आखिरी 2 ओवरों में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने 50 रन जड़ दिए थे. दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाज भी पारी में 194 रन ही बना पाए. सुपर ओवर आया तो पहली गेंद पर कप्तान जीतेश शर्मा और दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा भी आउट हो गए.

बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाना था. भारत के लिए सुयश शर्मा गेंदबाजी करने आए, उन्होंने पहले ही प्रयास में गूगली गेंद फेंकी, जिसपर यासिर अली ने बड़ा शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर रमनदीप सिंह ने कैच लपक लिया. मैच एक बार फिर रोमांचक बन गया था, लेकिन अगली गेंद सुयश शर्मा वाइड कर बैठे, जिससे बांग्लादेश के स्कोरकार्ड में एक रन जुड़ गया. कायदे से बांग्लादेश ने बिना कोई रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया.

भारतीय टीम को 195 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने 38 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. दूसरी ओर प्रियांश आर्या ने भी 44 रन बनाए. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारत को बढ़िया शुरुआत दिलाई, इसके बावजूद टीम इंडिया अंत में आकर बिखर गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories