Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों का निकाला दम, 1,400 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने कुर्क
अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों का निकाला दम, 1,400 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने कुर्क

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों का आज बुरा हाल है सुबह 9:47 बजे BSE पर रिलायंस पावर के शेयर 0.48 परसेंट गिरकर 39.13 रुपये प्रति शेयर पर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 0.53 परसेंट की गिरावट के साथ 168 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे. रिलायंस के शेयरों में गिरावट के पीछे ED (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई है. दरअसल, गुरुवार को ED अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 1452 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली

ED की बड़ी कार्रवाई, अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप की 1,400 करोड़ रुपए की  संपत्तियां कीं जब्त

ED ने गुरुवार को बताया कि उसने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े 1,400 करोड़ रुपये के एसेट्स अटैच किए हैं. हालांकि, रिलायंस ग्रुप ने यह साफ कह दिया है कि  RCom से जुड़ी संपत्तियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि यह 2019 से रिलायंस ग्रुप का हिस्सा नहीं है. ED कर्रवाई से निवेशकों में घबराहट है, जिसका शेयर पर असर देखने को मिल रहा है.

रिलायंस ग्रुप ने गुरुवार को साफ-साफ कह दिया कि ग्रुप और उसके मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी किसी भी तरह से रिलायंस कम्युनिकेशंस से नहीं जुड़े हैं. अंबानी ने छह साल पहले 2019 में RCom से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके अलावा, उन्होंने साढ़े तीन साल से ज्यादा समय तक रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल नहीं रहे हैं

RCOM, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) से गुजर रही है और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले लेंडर्स द्वारा नियुक्त एक रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल मैनेज कर रहा है. रिलायंस ग्रुप के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि 2019 में इस्तीफा देने के बाद से अनिल अंबानी का RCOM से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अटैचमेंट ऑर्डर का असर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर या रिलायंस पावर पर नहीं पड़ेगा, दोनों ही कंपनियां नॉर्मल तरीके से काम कर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories