Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

अलवर एक्सप्रेस-वे पर अहमदाबाद से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, हादसे में दो की मौत, 30 घायल;
अलवर एक्सप्रेस-वे पर अहमदाबाद से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, हादसे में दो की मौत, 30 घायल;

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक सड़क हादसा, ट्रक में  घुसी वोल्वो बस, दो की मौत | Delhi-Mumbai Expressway horrific road accident  Volvo bus collides with truck two died

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक नूंह की ओर जा रहा था, जब रास्ते में टायर पंचर होने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही अहमदाबाद–दिल्ली रूट की यात्री बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज और यात्रियों की चीखें दूर तक सुनाई दीं। बस की गति इतनी अधिक थी कि ड्राइवर साइड का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया और कई यात्री सीटों में फंस गए।

Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक सड़क हादसा, ट्रक में  घुसी वोल्वो बस, दो की मौत

दुर्घटना में कुल 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 8 से 10 यात्रियों को तत्काल रेफर कर अलवर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों का इलाज राजगढ़ के स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर मार्ग को फिर से सुचारु कर दिया। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories