Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

UIDAI ने 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के आधार नंबर को किया डिएक्टिवेट, जानें क्या है कारण
UIDAI ने 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के आधार नंबर को किया डिएक्टिवेट, जानें क्या है कारण

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बुधवार (26 नवंबर, 2025) को आधार कार्ड को लेकर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. UIDAI ने देश भर के 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड के नंबर के डिएक्टिवेट कर दिया है. हालांकि, यह भी बता दें कि UIDAI ने उन लोगों के आधार नंबर के निष्क्रिय किया है, जो अब इस दुनिया में नहीं है यानि जिनकी मौत हो चुकी है.

दरअसल, प्राधिकरण ने यह बड़ा कदम आधार डेटाबेस की निरंतर अपडेट रखने और मृत लोगों के आधार नंबर का किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत उठाया है. UIDAI ने डेटा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI), राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) जैसे स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इस महत्वपूर्ण काम को अंजाम दिया है. इसके अलावा, मृत लोगों की जानकारी हासिल करने के लिए UIDAI बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ भी सहयोग करने की दिशा में काम कर रहा है

वहीं, प्राधिकरण ने यह भी कहा कि UIDAI ने इस साल की शुरुआत के साथ माई आधार (MyAadhaar) पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए परिवार के सदस्य खुद अपने किसी मृत करीबी के संबंध में जानकारी दे सकते हैं. यह कदम आधार डेटाबेस को पूरी तरह से और जल्दी अपडेट करने में मददगार साबित होगा. हालांकि, यह सुविधा वर्तमान में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) का इस्तेमाल करने वाले देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है. इसके अलावा, बाकी के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का इस पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है.

आखिर क्यों उठाया जा गया ये कदम?

UIDAI ने कहा कि किसी भी शख्स के आधार नंबर को यूं तो किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर फिर से जारी नहीं किया जाता है. हालांकि, किसी भी व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद उसके आधार नंबर को निष्क्रिय करना बेहद जरूरी है, ताकि संबंधित व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल कर किसी तरह की धोखाधड़ी या किसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए उस आधार नंबर का गलत इस्तेमाल को रोका जा सके.

UIDAI ने देशवासियों से क्या किया अनुरोध?

UIDAI ने देश भर के लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर माई आधार (myAadhaar) पोर्टल पर इसकी सूचना जरूर दें, ताकि रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके और किसी भी प्रकार के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories