Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

आईएसआई की जासूसी कर रहा पंजाब का युवक, ऑपरेशन सिंदूर के समय PAK को दे रहा था भारतीय सेना की जानकारी
आईएसआई की जासूसी कर रहा पंजाब का युवक, ऑपरेशन सिंदूर के समय PAK को दे रहा था भारतीय सेना की जानकारी

राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस विंग ने जासूसी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले एक जासूस को श्री गंगानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ बादल (34) निवासी भांभा हाजी, फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। गिरफ्तार ISI एजेंट राजस्थान, पंजाब व गुजरात से भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं इकट्ठा करके पाकिस्तान स्थित आईएसआई के हैण्डलरों को उपलब्ध करवा रहा था. जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन की जांच में विदेशी और पाकिस्तानी वाट्सएप नम्बरों से संपर्क होने की बात पता चली है

सूत्रों के अनुसार प्रकाश सिंह भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखता था और सैन्य ठिकानों की फोटो व वीडियो पाकिस्तान भेजता था। उसे साधुवाली सैन्य क्षेत्र के पास संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया। सीआईडी इंटेलिजेंस के आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्स ऐप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों से संपर्क में था और ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही इसके लिए सक्रिय था। बादल राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सैन्य इलाकों में सेना की मूवमेंट, वाहन, पुल, सड़क और रेलवे से जुड़ी सूचनाएं नियमित रूप से पाकिस्तान भेज रहा था।

संदिग्ध युवक प्रकाश सिंह से खुफिया एजेंसियों के द्वारा पूछताछ की गई तो पाया गया कि ऑपरेशन सिन्दूर के समय से वह लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के सम्पर्क में रहकर भारतीय सेना के वाहनों, सैन्य संस्थानों, सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पुल, सड़क, रेलवे लाइन, नये निर्माण कार्य समेत महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान स्थित अपने हैण्डलर को भेज रहा था

जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान की मांग पर भारतीय के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों के ‘ओटीपी’ पाकिस्तानी एजेंटों को उपलब्ध करवाता था. उन्होंने बताया कि इन ओटीपी के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट भारतीय नंबरों पर व्हॉट्सऐप सक्रिय कर जासूसी और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम देते थे. इस काम के बदले उसे मोटी रकम भी मिलती थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर में खुफिया एजेंसियों के द्वारा पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच के बाद मामला दर्ज कर 34 वर्षीय प्रकाश सिंह उर्फ बादल पुत्र कादर सिंह सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories