Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग; नवजात मासूमों को बचाने में लग गए लोग
भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग; नवजात मासूमों को बचाने में लग गए लोग

गुजरात के भावनगर में एक अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. बुधवार (3 दिसंबर) की सुबह करीब 9.00 बजे इमारत की बिल्डिंग से भयंकर काला धुआं उठने लगा. इस बिल्डिंग में करीब चार अस्पातल बने हैं, जिसमें कई मरीज मौजूद थे. यहीं बच्चों का भी एक अस्पताल है, जहां नवजात समेत करीब 20 बीमार बच्चे भर्ती  थे.

आग लगी देख लोगों ने तुरंत फायर डिपार्टमेंट और पुलिस को फोन कर दिया. हालांकि, प्रशासन के आने का इंतजार करने के बजाय स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए बच्चों का रेस्क्यू शुरू कर दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है

Bhavnagar Complex Fire: भावनगर के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में  15-16 अस्पताल; 20 बच्चे को किया रेस्क्यू - Punjab Kesari

कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर बच्चों का अस्पताल है, जहां कई मासूम भर्ती थे. इनमें से कई कुछ दिन पहले ही जन्मे हैं, तो कुछ 8-10 साल के मासूम हैं. जब लोगों ने देखा कि इमारत में आग लग गई है तो अभिभावकों में हड़कंप मच गया. बच्चों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए लोगों ने मशक्कत शुरू कर दी. फायर टीम के आने से पहले ही बच्चो के रेस्क्यू का जिम्मा लोकल लोगों ने अपने हाथ में लिया.

भावनगर कालुभा रोड कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई मरीजों की बचाव कार्रवाई. -  News18 हिंदी

कुछ लोगों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बनीं दो-तीन खिड़कियां तोड़ीं और चार-पांच लोग अंदर गए और एक एक कर के बच्चों को सुरक्षित निकालना शुरू किया. बच्चों को धुएं से बचाने के लिए चादरों में लपेटा गया और फिर बाहर लाकर उनके माता-पिता को सौंपा गया. यह दृश्य देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि लोगों की सतर्कता ने कई जानें बचा लीं

आग के बाद धुआं भर जाने की वजह से बच्चों के अलावा कई और मरीज भी अस्पताल में फंस गए थे. इस इमारत में कई ऑफिस और क्लीनिक हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट तुरंत पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, अब इस बड़े सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है कि यह आग लगी कैसे? पुलिस और फायर डिपार्टमेंट आग के कारणों की जांच कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories