Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

झालावाड़ के पनवाड़ में जय बजरंग व्यायामशाला सेवा समिति ने निकाली भगवा वाहन शोभायात्रा
झालावाड़ के पनवाड़ में जय बजरंग व्यायामशाला सेवा समिति ने निकाली भगवा वाहन शोभायात्रा

झालावाड़ के पनवाड़ कस्बे में शनिवार को जय बजरंग व्यायामशाला सेवा समिति ने एक भगवा वाहन शोभायात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा शौर्य दिवस के अवसर पर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

झालावाड़ के पनवाड़ में जय बजरंग व्यायामशाला सेवा समिति ने निकाली भगवा वाहन शोभायात्रा। - Dainik Bhaskar

शोभायात्रा से पहले बड़ी बावड़ी स्थित प्राचीन हनुमानजी मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान वर्ष 1990 और 1992 में अयोध्या आंदोलन में शामिल हुए 27 कारसेवकों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। यात्रा के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए। प्रशासन ने शोभायात्रा की विशालता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। खानपुर डीएसपी गरिमा जिंदल और पनवाड़ सीआई सत्यनारायण मालव के नेतृत्व में पुलिस बल कस्बे के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर तैनात रहा।

आयोजन स्थल पर हुई धर्मसभा में विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्माचार्य प्रमुख मोहन सिंह राठौड़, विभाग धर्मजागरण प्रमुख प्रदीप श्रृंगी और बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने शौर्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शांति, सेवा और सामाजिक समरसता के साथ समाज हित में कार्य करने का संदेश दिया। विराट वाहन रैली का समापन गुलमोहर धाम पर हुआ, जहां आयोजन समिति ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories