Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

ब्रेकिंग न्यूज़; जोधपुर में रविवार की शाम को घरेलू गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद भीषण आग
ब्रेकिंग न्यूज़; जोधपुर में रविवार की शाम को घरेलू गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद भीषण आग

जोधपुर में रविवार की शाम को घरेलू गैस पाइपलाइन में लीकेज के बाद भीषण आग लग गई है. जैसे ही गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना आसपास के इलाकों के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. मौके पर फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है और लीकेज को ठीक कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि बोरानाडा से सालावास जाने वाली रोड के किनारे गैस पाइपलाइन में लीकेज शुरू हो गया. जिससे उसमें आग लग गई. तुरंत बासनी और शास्त्री नगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. सूचना पर गैस एजेंसी के इंजीनियर भी पहुंचे हैं, जो लीकेज को ठीक करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

जोधपुर में गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में बोरानाडा से सालावास जाने वाली रोड के किनारे गैस पाइपलाइन में अचानक से लीकेज शुरू हो गया. जिससे उसमें आग लग गई. तुरंत बासनी और शास्त्री नगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. पाइप लाइन में पीछे से गैस सप्लाई बंद करने के साथ ही अब इंजीनियर पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं

गैस पाइपलाइन में लगी आग बुझने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. अगर समय रहते आग पर काबू न मिलता तो बड़ा हादसा हो सकता था. एजेंसी और पुलिस मिलकर इस बात की जांच करेगी कि पाइपलाइन में लीकेज कैसे हो गया. क्या किसी की शरारत है या पाइप में कोई तकनीकी कारण से लीकेज हो गया. फिलहाल पाइपलाइन में लीकेज को सही करने में टीम जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories