Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

अजमेर में XEN की पिटाई; समर्थन में उतरे कई विभागों के अधिकारी, सरकारी ठेकेदारों ने विकास कार्यों पर लगाई रोक
अजमेर में XEN की पिटाई; समर्थन में उतरे कई विभागों के अधिकारी, सरकारी ठेकेदारों ने विकास कार्यों पर लगाई रोक

अजमेर में XEN विपिन जिंदल के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक रूप ले लिया है. इस प्रकरण को लेकर जलदाय विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) और पीडब्ल्यूडी के XEN, SEN, AEN और JEN खुलकर जिंदल के समर्थन में सामने आ गए हैं अधिकारियों का कहना है कि यदि सरकारी अधिकारियों के साथ इस तरह की घटनाओं पर कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में प्रशासनिक कार्य प्रभावित होंगे अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

XEN विपिन जिंदल के समर्थन में तीनों विभागों से जुड़े सरकारी ठेकेदारों ने भी बड़ा निर्णय लिया है. ठेकेदारों ने विरोध स्वरूप अजमेर शहर में चल रहे विकास कार्यों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. इसके चलते अजमेर के आठ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य ठप हो गए हैं. ठेकेदारों का कहना है कि जब तक जिंदल के साथ हुई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे कार्य दोबारा शुरू नहीं करेंगे. इस निर्णय से आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

अजमेर में वकील हुआ घायल तो साथी वकीलों ने किया हंगामा, PWD अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

अधिकारियों और ठेकेदारों का कहना है कि यह कदम किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रशासनिक गरिमा और सुरक्षा के लिए उठाया गया है. सभी विभागों ने एक स्वर में मांग की है कि मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अधिकारी के साथ ऐसी घटना दोहराई न जाए. फिलहाल पूरा मामला अजमेर में चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories