Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजपूत हॉस्टल विवाद : गुढ़ा समेत 100 लोगों पर मुक़दमा दर्ज, आगजनी, तोड़फोड़, जबरन कब्जा जैसे गंभीर आरोप
राजपूत हॉस्टल विवाद : गुढ़ा समेत 100 लोगों पर मुक़दमा दर्ज, आगजनी, तोड़फोड़, जबरन कब्जा जैसे गंभीर आरोप

जयपुर के सिंधी कैंप स्थित राजपूत छात्रावास को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार को हिंसक हो गया. छात्रावास पर जबरन कब्जा करने की कोशिश, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना से इलाके में बवंडर मच गया. आरोप है कि उपद्रवियों ने छात्रावास के वार्डन के कमरे (नंबर 51) में जबरन घुसकर आग लगा दी. इस आगजनी में कमरे में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर, कपड़े और करीब ₹30,000 नकद जलकर खाक हो गए. इतना ही नहीं, जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए

 

घटना की सूचना मिलते ही जालूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दरवाजा खोला गया और बाहर आए लोगों में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी शामिल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री गुढ़ा 100 से अधिक लोगों के साथ राजपूत हॉस्टल पहुंचे थे

इस मामले में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, बद्री सिंह राजावत सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़, जबरन कब्जा करने की कोशिश और भारतीय मुद्रा जलाने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा राजपूत सभा भवन के महामंत्री धीर सिंह शेखावत की ओर से जालूपुरा थाने में दर्ज करवाया गया फिलहाल जालूपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है, वहीं घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories