Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, बजेंद्र बिस्वास सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर फैक्ट्री में तैनात था, 15 दिनों में तीसरी घटना
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, बजेंद्र बिस्वास सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर फैक्ट्री में तैनात था, 15 दिनों में तीसरी घटना

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है. यह मामला उसी मयमनसिंह जिले का है, जहां 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था और फिर बीच चौराहे पर उसके शव को जला दिया गया था. पिछले 15 दिनों में यह तीसरा मामला है

सोमवार (29 दिसंबर, 2025) को शाम 6.45 बजे एक फैक्ट्री में यह घटना हुई. लबीब ग्रुप गार्मेंट के भालुका उपजिला इलाका स्थित सुल्तान स्वेटर्स लिमिटेड में यह घटना हुई है, जहां पर बजेंद्र बिस्वास अपने मुस्लिम दोस्त नोमान मिया के साथ था. बजेंद्र की मौत उसकी थाई में गोली लगने की वजह से हुई है, यह गोली नोमान की बंदूक से ही चली थी. पुलिस ने नोमान को गिरफ्तार कर लिया है. बजेंद्र अंसार का सदस्य था. फैक्ट्री की सिक्योरिटी के लिए 20 अंसार सदस्यों को तैनात किया गया था. बजेंद्र बिस्वास की उम्र 42 साल और नोमान मिया की उम्र 29 साल है

पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार बजेंद्र और नोमान सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर फैक्ट्री में तैनात हुए थे और वह फैक्ट्री के अंदर ही अंसार बैरक में रहते थे. बातचीत के दौरान नोमान ने बजेंद्र बिस्वास पर बंदूक तान दी. बताया जा रहा है कि वह मजाक में ऐसा कर रहा था, लेकिन उससे बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली बजेंद्र की लेफ्ट थाई में लग गई.

बजेंद्र बिस्वास की मौत के बाद बांग्लादेश में फिर से तनाव फैलने की आशंका है. वहां पहले से ही हालात काफी गंभीर हैं और अल्पसंख्यकों को लेकर आए दिन हिंसात्मक घटनाएं सामने आती रहती हैं. 18 दिसंबर को जब दीपू दास की हत्या हुई थी तो उसके बाद हालात गंभीर हो गए थे. भारत में भी लोगों ने उसकी हत्या पर नाराजगी जताई थी. पिछले एक साल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और हिंसा के मामले काफी बढ़ गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories