Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

"बूथ चलो, गांव चलो अभियान" भोपाल जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों के गठन की शुरुआत, किसान संवाद में गूंजे मुद्दे
“बूथ चलो, गांव चलो अभियान” भोपाल जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों के गठन की शुरुआत, किसान संवाद में गूंजे मुद्दे

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘बूथ चलो, गांव चलो’ अभियान के तहत भोपाल जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों के गठन की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को केडिया देव पंचायत में जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति से ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति का गठन किया गया।

Image

इसी क्रम में हुजूर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोडिया देवका में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Image

इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण भोपाल के तत्वावधान में ग्राम टीला खेड़ी में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान समर्थन मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली और कृषि से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। संवाद के दौरान विनोद पाटीदार, शंकर वर्मा, महेश वर्मा, संदीप वर्मा, अर्जुन वर्मा, विनय मालवीय, अमर सिंह राजपूत, सुरेश पटेल, जगमोहन वर्मा सहित अनेक किसानों ने अपनी बात रखी।

प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आगामी दो महीनों में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कांग्रेस समितियों का गठन किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव तक संगठन को सशक्त, सक्रिय और मजबूत बनाकर आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories