Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

IPL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर देश में बवाल मचा हुआ है, आया BCCI का बयान, 'बांग्लादेश दुश्मन देश नहीं...',
IPL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर देश में बवाल मचा हुआ है, आया BCCI का बयान, ‘बांग्लादेश दुश्मन देश नहीं…’,

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने या ना खेलने का सवाल चर्चा में है. मुस्तफिजुर रहमान, IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं, इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी का बयान सामने आया है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में जरूर खेलेंगे. उन्हें ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था

बांग्लादेश दुश्मन देश नहीं…

इनसाइड स्पोर्ट के हवाले से बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “हमें यह समझना होगा कि यह बहुत नाजुक स्थिति है. हम राजनयिक स्थितियों में हो रहे बदलाव को लेकर लगातार सरकार के साथ संपर्क में हैं. हमने अभी तक ऐसा कुछ नहीं सुना है, जहां IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की कोई बात कही गई हो. इसलिए हां, मुस्तफिजुर रहमान IPL में खेलेंगे. बांग्लादेश दुश्मन देश नहीं है.”

बीसीसीआई का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक संबंध बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हैं. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत के लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है. भारत में कुछ लोगों ने यह धमकी तक दे डाली है कि जिन भी मैचों में बांग्लादेशी खिलाड़ी खेलेंगे, उन मैचों को बाधित किया जाएगा

आलोचना

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. बांग्लादेश में हो रही हिंसा के बाद भी रहमान को खरीदने को लेकर KKR की जमकर आलोचना हो रही है, यहां तक कि सोशल मीडिया पर केकेआर को एंटी-नेशनल भी कहा गया है.

आपको बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान ऐसे अकेले बांग्लादेशी क्रिकेटर रहे, जो IPL 2026 की नीलामी में बिके थे. खासतौर पर बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के कारण कई टीमों ने उनमें दिलचस्पी दिखाई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories