Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सुमेरपुर : माली समाज सेवा संस्थान ने मनाई क्रांतिकारी शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जयंती
सुमेरपुर : माली समाज सेवा संस्थान ने मनाई क्रांतिकारी शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जयंती

श्री बाण माता मंदिर माली समाज सेवा संस्थान सुमेरपुर के प्रांगण में 3 जनवरी 2026 को सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। संस्थान के अध्यक्ष हिम्मत गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के मुख्य संरक्षक रूपाराम जी परिहार ने की, जबकि मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीमान हिमांशुजी कच्छवाह और बालसंत शिवराम दासजी महाराज भीडभंजन हनुमानजी मंदिर के सानिध्य में हुई।

इस अवसर पर संस्थान के पूर्व अध्यक्ष महेंद्रजी गहलोत ने बताया कि सावित्रीबाई फुले एक क्रांतिकारी शिक्षिका और समाज सुधारक थीं, जिन्होंने महिलाओं और दलितों के शिक्षा और अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा के माध्यम से समाज सुधार का काम किया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परिहार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के नाम से माली समाज को जयपुर दिल्ली में एक बड़ा भवन बच्चों की पढ़ाई के लिए होना चाहिए। भाजपा युवा नेता दीपकजी भाटी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने वह आवाज उठाई महिलाओं के लिए जो आज देश में महिलाओं को बड़ा सम्मान मिल रहा है। महात्मा ज्योतिबा फुले प्रदेश संगठन मंत्री उषा जी गहलोत ने भी सावित्रीबाई फुले के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

मंच संचालन महेश परिहार ने किया। इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष खीमाराम देवड़ा, संस्थान के संरक्षक मांगीलाल जी गहलोत, मूलाराम गहलोत, चंपालाल गहलोत, मोहनलाल परिहार, लादूराम जी गहलोत, जोधराज देवड़ा, सचिव एडवोकेट रतनलाल गहलोत, उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र गहलोत, कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत, रमेश परमार, रमेश गहलोत, संस्थान के संगठन मंत्री शंकर गहलोत दुजाना, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष बंटी गहलोत, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गहलोत, व्यवस्थापक कांतिलाल गहलोत दीपक गहलोत, जितेंद्र परिहार, पर्बत कच्छवाह, महात्मा ज्योतिबा फुले पाली उपाध्यक्ष दीपक गोयल, महात्मा ज्योतिबा फुले तहसील अध्यक्ष नरेश सांखला, सुरेश गहलोत दूजाना, भंवरलाल गहलोत दुजाना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories