Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

Pali News : अवैध प्रदूषित जल निकासी पर कार्रवाई, सीईटीपी को पूर्ण क्षमता से संचालित करने के निर्देश
Pali News : अवैध प्रदूषित जल निकासी पर कार्रवाई, सीईटीपी को पूर्ण क्षमता से संचालित करने के निर्देश

पाली, 6 जनवरी। भारत के सर्वाेच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय की रिपोर्ट की अनुपालना में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीईटीपी संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सीईटीपी को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।

May be an image of studying

जिला कलक्टर ने प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारियों को प्रदूषित पानी की अवैध निकासी पर कड़ी निगरानी रखने तथा अवैध पाइपलाइनों को उखाड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध गतिविधियों में संलिप्त इकाइयों के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज करवाने, स्वयं सीईटीपी इकाइयों की स्थिति की जांच करने तथा जेएलडी चलाने के निर्देश भी प्रदान किए।

उन्होंने आवासीय क्षेत्रों में संचालित अनाधिकृत औद्योगिक इकाइयों को तत्काल बंद करवाने एवं अवैध रूप से संचालित इकाइयों की विद्युत आपूर्ति काटने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर मंत्री ने कृषि भूमि पर यदि किसी प्रकार की औद्योगिक गतिविधि संचालित पाई जाती है, तो उसकी जांच उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा की जाए। नगर निगम क्षेत्र में इस प्रकार की जांच नगर निगम द्वारा की जाएगी। कृषि भूमि पर अवैध औद्योगिक गतिविधि पाए जाने पर तहसीलदार एवं ग्राम विकास अधिकारी तत्काल बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

May be an image of studying and text

उन्होंने प्रदूषित पानी के अनाधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण मण्डल एवं पुलिस प्रशासन को टैंकरों व ट्रैक्टरों की गश्त के दौरान सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। बांडी नदी पुलिया से हाईवे तक पुराने व नवीन नक्शों का मिलान करने के लिए समिति गठित कर जांच करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नदी के किनारे एवं नदी से एक किलोमीटर की परिधि में भू-राजस्व विभाग द्वारा सर्वे कर भूमिगत जल के उपयोग पर रोक सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि रीको क्षेत्र के नालों में औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषित पानी न जाए, इसकी पूर्ण सुनिश्चितता की जाए। यदि कहीं ऐसा पाया जाता है तो तत्काल प्रदूषण नियंत्रण मण्डल बोर्ड को सूचित कर कार्रवाई की जाए।

May be an image of studying and text

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सापा, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारी अमित सोनी, जलदाय विभाग के कानसिंह राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, पुलिस विभाग के सुघाड़ सिंह, सीईटीपी अध्यक्ष अशोक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories