Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

किशनगढ़ : सोलर कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस पलटी, तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
किशनगढ़ : सोलर कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस पलटी, तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

किशनगढ़ शहर थाना क्षेत्र के बड़गांव चौराहे पर बुधवार सुबह पाटन क्षेत्र स्थित सोलर प्लांट के कर्मचारियों से भरी एक बस हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

किशनगढ़ में सोलर कंपनी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 30 से अधिक घायल, पांच की  हालत गंभीर - The Khatak

सोलर कंपनी की यह बस नाइट शिफ्ट समाप्त होने के बाद कर्मचारियों को लेकर घर की ओर जा रही थी। बड़गांव चौराहे पर बस जैसे ही यू-टर्न ले रही थी, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए।

Rajasthan News: नाइट शिफ्ट से लौट रहे थे और बीच रास्ते में पलट गई बस, सोलर  प्लांट के 25 कर्मचारी घायल, मची चीख-पुकार | Ajmer Solar plant bus met  accident 25 employees

सूचना मिलते ही बांदर सिंदरी थाना और किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंसों की मदद से उन्हें किशनगढ़ के मार्बल सिटी अस्पताल और राजकीय वाईएन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अधिकांश घायलों को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि पांच कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद सोलर कंपनी प्रबंधन भी अस्पताल पहुंचा और घायलों के उपचार की व्यवस्था में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories