Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान सरकार का बड़ा कदम; फलोदी, बाड़मेर सहित आठ नए जिलों में खुलेंगे पॉक्सो कोर्ट, पीड़ित बच्चों को जल्द मिलेगा न्याय
राजस्थान सरकार का बड़ा कदम; फलोदी, बाड़मेर सहित आठ नए जिलों में खुलेंगे पॉक्सो कोर्ट, पीड़ित बच्चों को जल्द मिलेगा न्याय

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में बाल सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य के आठ जिलों में अब नए विशेष पॉक्सो (POCSO) अदालतों की स्थापना की जाएगी. यह फैसला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है

इस अधिसूचना को राजस्थान सरकार के विधि सचिव राघवेंद्र काछवाल के जरिए जारी किया गया है. इस नोटिफिकेशन को बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम-2005 के सेक्शन 25 से मिली शक्तियों के तहत जारी किया गया है. इसके पीछे मुख्य उद्देश्य बच्चों के खिलाफ होने वाले लैंगिक अपराधों (POCSO Act, 2012) पर लगाम लगाना और उनकी सुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाना है जिससे पीड़ित बच्चों को अपने ही जिले में जल्द से जल्द न्याय मिल सके और उन्हें लंबी कानूनी दूरी तय न करनी पड़े

सरकार ने जिलेवार क्षेत्रीय सीमाओं के लिए विशेष न्यायालयों को मंजूरी दी गई है. इस सूची में फलोदी, डीडवाना, खैरथल, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपुतली और सलूम्बर जिलों में एक-एक POCSO कोर्ट को मंजूरी दी गई है. इन सभी आठों जिलों में अब एक-एक नया पॉक्सो कोर्ट संचालित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories