Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, मां को लाइसेंस की भेजी तस्वीर
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, मां को लाइसेंस की भेजी तस्वीर

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक व्यक्ति ने उन्हें उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा है. राहुल गांधी इस वक्त अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर आए हुए हैं. इस दौरान रायबरेली दौरे के दूसरे दिन विकास सिंह नाम के एक शख्स ने फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस को राहुल गांधी को सौंप दिया. विकास ने पिछले कई सालों से फिरोज गांधी के ड्राइविंग लाइसेंस को सहेजकर रखा हुआ था

रायबरेली प्रीमियर लीग के आयोजक मंडल के सदस्य विकास सिंह ने इस संबंध में कहा कि कई सालों पहले एक कार्यक्रम के दौरान उनके ससुर को अचानक फिरोज गांधी का यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था, जिसे उन्होंने तब से सहेजकर रखा हुआ था. सिंह ने कहा कि उनके ससुर की जब मृत्यु हो गई तो उसके बाद उनकी सास ने भी इस ड्राइविंग लाइसेंस को बड़ी हिफाजत से संभाल कर रखा हुआ था.

उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें सांसद राहुल गांधी के रायबरेली आने की जानकारी हुई तो उनकी सास ने कहा कि उनकी (राहुल गांधी की) एक अमानत मेरे पास रखी हुई है और इसे उन्हें ले जाकर दे दो विकास सिंह ने सभा मंच पर पहुंचकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंप दिया. अपने दिवंगत दादा का ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद राहुल गांधी उसे देखते रहे और तुरंत वहीं से अपनी मां सोनिया गांधी को सोशल मीडिया के जरिए लाइसेंस की फोटो भेजी. इसके बाद राहुल गांधी ने उस ड्राइविंग लाइसेंस को अपने ही पास रख लिया

उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 1912 में जन्मे फिरोज गांधी ने भारत की आजादी के बाद साल 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से ही अपना चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीतकर रायबरेली से सांसद बने थे. उनका निधन सात सितंबर 1960 को हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories