Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

भतीजे के निधन के बाद शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया, अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा या साजिश?
भतीजे के निधन के बाद शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया, अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा या साजिश?

अपने भतीजे अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से हादसा है. इसमें कोई साजिश नहीं है. शरद पवार ने अपील की कि इस हादसे पर राजनीति न हो. उन्होंने कहा कि अजित की मौत से महाराष्ट्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी कोई भरपाई नहीं है.

इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरी विनती- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि जो दुर्घटना हुई है वो बहुत ही दुखद है. एक मेहनती शख्स के जाने से महाराष्ट्र को नुकसान हुआ है. जो नुकसान हुआ है वो भरकर आने वाला नहीं है. उन्होंने कहा, “आज सभी चीजें अपने हाथ में नहीं हैं. मैं आज विनायकराव से मिला. कुछ दुष्ट शक्तियां इस अपघात (दुर्घटना) के पीछे कुछ राजनीति तो नहीं है, इस प्रकार की भूमिका जानबूझकर समाज में फैला रही हैं. इसमें राजनीति नहीं है. यह केवल एक दुर्घटना है. इसकी पीड़ा महाराष्ट्र को और हम सभी को बहुत है. कृपया करके इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरी विनती है.” गौरतलब है कि विपक्ष के कई नेताओं ने प्लेन क्रैश की जांच की मांग की है.

गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

अभी अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया है. गुरुवार (29 जनवरी) को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. विपक्ष के कई नेता भी अजित पवार को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं

बता दें कि मुंबई से बारामती जाने के दौरान अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. इसमें कुल पांच लोग शामिल थे. पांचों की मौत हो गई. हादसे में पांचों के शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए जिससे पहचानना तक मुश्किल हो गया था. डिप्टी सीएम अजित पवार के शव को उनकी घड़ी से पहचाना गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories