Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राशन दुकानों के तराजू का किया जाएगा सत्यापन, आज से शुरू होगा अभियान
राशन दुकानों के तराजू का किया जाएगा सत्यापन, आज से शुरू होगा अभियान

राजस्थान में सभी जिलों में राशन दुकानों के तराजू और तौलने वाले अन्य यंत्रों का सत्यापन (Verification) किया जाएगा. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने प्रदेश की सभी राशन दुकानों पर तौलन यंत्रों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि यह अभियान 4 फरवरी (बुधवार) से शुरू किया जाएगा. मंत्री ने विधिक माप-विज्ञान अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश के लगभग 4.40 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को उनके हक का पूरा राशन सुनिश्चित किया जाए.

मंत्री गोदारा ने कहा कि उचित तौल के साथ राशन उपलब्ध कराना विभाग का मुख्य कर्तव्य है ताकि लाभार्थियों के अधिकारों में किसी प्रकार की कमी न हो.

माप विज्ञान के तहत होगा वैरिफिकेशन

अभियान के तहत राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों पर पोस मशीन से लिंक तौलन यंत्रों का विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम 2011 के नियम 27(2सी) के तहत सत्यापन किया जाएगा.

वैरिफिकेशन के लिए लगेगा कैंप

आगामी एक माह में जिला रसद अधिकारी ब्लॉक और तहसील स्तर पर वैरिफिकेश कैम्प आयोजित करेंगे. इन कैम्पों में विधिक माप विज्ञान अधिकारी तौलन यंत्रों का निरीक्षण, सत्यापन और मुद्रांकन करेंगे. तौलन यंत्र की आपूर्तिकर्ता फर्म द्वारा सत्यापन के लिए आवेदन और शुल्क की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

मंत्री ने सभी जिला रसद अधिकारियों, विधिक माप विज्ञान अधिकारियों और राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को मिशन मोड में तौलन यंत्रों के सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एनएफएसए के सभी लाभार्थियों को उनके हक का पूरा गेहूं और अन्य राशन उपलब्ध हो, और राशन वितरण में किसी भी तरह की सेंधमारी या कमी न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories