Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल: कांग्रेस के कौन से सवाल पर मच गया हंगामा? मंत्री सीधा उत्तर नहीं दे पाए
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल: कांग्रेस के कौन से सवाल पर मच गया हंगामा? मंत्री सीधा उत्तर नहीं दे पाए

विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। कांग्रेस विधायक पीतराम सिंह काला के सवाल पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा बुरी तरह घिर गए। विधायक लगातार स्पष्ट जवाब मांगते रहे, लेकिन मंत्री सीधा उत्तर नहीं दे सके। हालात ऐसे बने कि स्पीकर वासुदेव देवनानी को भी बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा।

सवाल के जवाब के दौरान सदन में एक समय तीन-तीन मंत्री खड़े हो गए, इसके बावजूद स्थिति नहीं संभल सकी। अंततः स्पीकर को कहना पड़ा कि मंत्री जवाब देने में असमर्थ हैं, इसलिए सवाल को दोबारा सूचीबद्ध कर स्पष्ट जवाब लिया जाएगा। दरअसल, कांग्रेस विधायक पीतराम सिंह काला ने प्रचलित रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में ‘कटानी रास्ते’ के रूप में दर्ज किए जाने को लेकर सरकार से साफ रुख पूछा था। इसके जवाब में राजस्व मंत्री नियमों का हवाला देने लगे। इस पर प्रश्नकर्ता विधायक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री सवाल का सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं।

स्पीकर ने भी मंत्री से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि यह काम होगा या नहीं सिर्फ “हां” या “ना” में जवाब दें। लेकिन मंत्री गोलमोल जवाब देते रहे और पूरा जवाब देने की अनुमति मांगते रहे। इसके बाद उन्होंने फिर नियमों की व्याख्या शुरू कर दी।

स्पष्ट जवाब न मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया, जिससे सदन में हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मंत्री यह तक स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि राजस्व रिकॉर्ड में कटानी रास्ता दर्ज किया जाएगा या नहीं। इस पर स्पीकर ने टिप्पणी की कि मंत्री के पास फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। स्पीकर ने बाद में सवाल का लिखित और स्पष्ट जवाब दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सदन में चल रहा हंगामा शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories