Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बंद मकान में मिले दो शव; बहन की हत्या के बाद मौसेरे भाई ने लगाई फांसी, फैली सनसनी
बंद मकान में मिले दो शव; बहन की हत्या के बाद मौसेरे भाई ने लगाई फांसी, फैली सनसनी

जोधपुर शहर के यूआईटी कॉलोनी स्थित गायत्री नगर क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मौसेरे भाई ने अपनी बहन की कथित रूप से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसका अपने मौसेरे भाई कैलाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सके।

घटना के समय पास के एक घर में शादी का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। दोहरे हादसे से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले की पुष्टि करते हुए हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनाक्रम की जानकारी दी गई, जिसके बाद आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories