Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बोर्ड परीक्षा देने गए छात्र का स्कूल से अपहरण, सुनसान जगह पर उसके साथ मारपीट कर घायल अवस्था में छोड़कर बदमाश मौके से फरार, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
बोर्ड परीक्षा देने गए छात्र का स्कूल से अपहरण, सुनसान जगह पर उसके साथ मारपीट कर घायल अवस्था में छोड़कर बदमाश मौके से फरार, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

बाड़मेर जिले में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने गए एक छात्र का बदमाशों ने स्कूल से अपहरण कर मारपीट करने का सनसनी केस मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के जैसार गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा 12वीं का बोर्ड का पेपर था। इस दौरान चार बदमाश आए और एक छात्र के हाथ पैर पड़कर उठकर स्कूल से ले गए। इसके बाद करीब 9 किलोमीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह पर उसके साथ मारपीट कर घायल अवस्था में छोड़कर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल छात्र को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Rajasthan: बाड़मेर में एग्जाम सेंटर से छात्र का अपहरण कर उखाड़े नाखून,  लहूलुहान कर सड़क पर फेंका; वीडियो वायरल | Barmer student video goes viral  kidnapped from exam center ...

वीडियो के मुताबिक, चार युवक छात्र के हाथ पैर पड़कर उठकर स्कूल से बाहर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि छात्र चीख पुकार कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

परीक्षा केंद्राधीक्षक भंवरलाल मायला के अनुसार वह अपने एक स्टाफ के साथ थाने से पेपर लेने गए थे। पीछे स्कूल की एक महिला समेत दो स्टाफ थे। स्टूडेंट को बचाने की कोशिश की, लेकिन रोक नहीं पाए। मैं जब तक पहुंचा तब बदमाश गाड़ी में डालकर ले गए। हमने तुंरत पुलिस को सूचना दे दी थी।

बीजराड़ थानाधिकारी विशनसिंह के अनुसार परीक्षा देने आए एक छात्र को स्कूल से चार बदमाश हाथ-पैर पकड़ कर ले गए। बोलेरो में डालकर स्कूल से करीब 8-9 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories