Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

'मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, केजरीवाल जेल गए थे. क्या राहुल गांधी जेल गए थे? क्या सोनिया गांधी जी जेल गई थीं? केजरीवाल के सवाल पर आया कांग्रेस का जवाब
‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, केजरीवाल जेल गए थे. क्या राहुल गांधी जेल गए थे? क्या सोनिया गांधी जी जेल गई थीं? केजरीवाल के सवाल पर आया कांग्रेस का जवाब

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (27 फरवरी) को बड़ी राहत मिली. दिल्ली की अदालत ने उनको और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में बरी कर दिया. कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल फूट-फूट कर रोते नजर आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी और रॉबर्ट वॉड्रा नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. केजरीवाल के सवाल पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

अरविंद केजरीवाल क्या बोले?

कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए केजरीवाल को राहत दिलाने के आरोपों पर केजरीवाल ने कहा, ‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, केजरीवाल जेल गए थे. क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए थे? संजय सिंह जेल गए थे? क्या राहुल गांधी जेल गए थे? क्या सोनिया गांधी जी जेल गई थीं? कांग्रेस क्या कह रही है? क्या उसे शर्म नहीं आती?’ केजरीवाल के इस बयान से सियासी माहौल गर्म हो गया. उनके बयान को चुनावी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने केजरीवाल पर निशाना साधा. कहा, ‘झूठे आरोप, झूठा मसीहा, खोखला लोकपाल, ये सब उनके द्वारा रचे गए नाटक का हिस्सा थे.’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, ‘केजरीवाल ने शुरुआती राजनीति पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिवंगत दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित को निशाना बनाकर की थी. क्या केजरीवाल के आंसुओं में 2011-12 में AAP की शुरुआत के समय लगाए गए आरोपों के लिए थोड़ा पछतावा भी झलक रहा है?’

सप्पल ने आगे कहा, ‘केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर ट्रायल कोर्ट ने आरोप खारिज कर दिए. केजरीवाल रो भी पड़े. इसे अगर स्वाभाविक फीलिंग की तरह देखा जाये, तो बेमतलब गुनाहगार साबित होना पीड़ा पैदा करता है, यही ज़ाहिर होगा. लेकिन ये दर्द क्या केवल अरविंद केजरीवाल का है? क्या ये डॉ मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, शीला दीक्षित ने महसूस नहीं किया होगा, जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने केवल प्रोपेगंडा की खातिर खूब बदनाम किया, मीडिया ट्रायल किया

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केजरीवाल के बरी होने को लेकर बीजेपी और सीबीआई पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा बीजेपी सरकार के कंट्रोल वाली सीबीआई ने जानबूझकर अपना मामला कमजोर किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘यह भाजपा की रणनीति है. प्रतिशोध को शासन का नाम देना और एजेंसियों को चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करना.” खेड़ा ने आगे कहा, ‘गुजरात और पंजाब चुनावों के चलते आम आदमी पार्टी और अन्य ‘अपने सुविधाजनक सहयोगियों’ के खिलाफ कार्रवाई चुपचाप खत्म हो जाएगी.’

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स पर केजरीवाल के भावुक होने का वीडियो शेयर किया. जिसमें केजरीवाल को रोते हुए दिखाया गया. श्रीनेत ने कहा, ‘हमारा नेता (राहुल गांधी) शेर है’ क्योंकि उन पर कथित तौर पर 32 मुकदमे दर्ज हैं जबकि केजरीवाल पर सिर्फ एक मामला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories