Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

बांसवाड़ा उदयपुर हाईवे पर स्‍लीपर बस जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बांसवाड़ा उदयपुर हाईवे पर स्‍लीपर बस जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बांसवाड़ा, 1 मार्च।  सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. झल्लारा इलाके में गरडा गांव के पास बांसवाड़ा से उदयपुर जा रही  स्लीपर बस अचानक आग का गोला बन गई. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई. ड्राइवर की सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता से सभी लोग बस से बाहर निकल गए. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

सुबह 6 बजे धुआं उठा, फिर भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रव‍िवार सुबह करीब 6 बजे बस अपनी रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया. जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता, आग तेजी से फैलने लगी. ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा. यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदकर बाहर आए. कुछ ही देर में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई.

Latest and Breaking News on NDTV

सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रुकवा दिया. नगर परिषद कंट्रोल रूम को सुबह 6 बजे आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उसे काबू करना मुश्किल हो रहा था. स्थिति गंभीर देखते हुए सलूंबर से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक बस का केवल लोहे का ढांचा ही बचा था.

Latest and Breaking News on NDTV

 

वाहन की लग गई लंबी कतारें  

बीच सड़क पर जलती बस और धुएं के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. यात्री और राहगीर करीब डेढ़ से 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे. बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जली बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories