Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया.' भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी
जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया.’ भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी

भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है। अहमदाबाद में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्वकप में हार के बाद कई बातें कही गई थीं, लेकिन अब टीम इंडिया ने चैंपियन बनते हुए इतिहास दोहराया भी, हराया भी और नया इतिहास भी रच दिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘चैंपियन. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया.’

भारतीय टीम को हार्दिक बधाई: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, ‘आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप में शानदार जीत हासिल करके इतिहास के कई शिखर छूने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. भारत को यह गौरव प्राप्त है कि वह तीन बार कप जीतने वाला एकमात्र देश है. साथ ही, यह लगातार दो बार कप जीतने वाली एकमात्र टीम भी है. इससे क्रिकेट प्रेमियों में अपार खुशी और गर्व का भाव है. यह हमारे युवाओं में विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं का भी प्रमाण है. इस सामूहिक जीत के लिए प्रत्येक खिलाड़ी, पूरी मैनेजमेंट टीम और सहायक स्टाफ प्रशंसा के पात्र हैं. मैं हमारी क्रिकेट टीम के भविष्य में निरंतर गौरव की कामना करती हूं.’

विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘क्या शानदार जीत है… विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम. पूरे टूर्नामेंट में आपके असाधारण प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है. हर भारतीय को गर्वित करने के लिए पूरी टीम को बधाई

भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई. फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories