Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

अंतिम संस्कार से पहले खुला राज, प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा
अंतिम संस्कार से पहले खुला राज, प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा

झुंझुनूं जिले से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिलानी इलाके के घूमनसर कलां गांव में एक पिता ने अपनी 23 साल की बेटी की हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बेरहम पिता ने बेटी की हत्या इसलिए कर दी कि वह अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र कुमार नेहरा की पुत्री प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना देने वाले ने हत्या की आशंका जताई थी। इस पर पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे, जहां घर के चौक में युवती की अर्थी सजाई जा रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। जांच में सामने आया कि पिता-पुत्री के बीच प्रेम विवाह को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर पिता ने प्रियंका की कनपटी पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना को सीढ़ियों से गिरने का हादसा बताकर छिपाने का प्रयास किया और रिश्तेदारों को भी यही जानकारी दी।

जयपुर से आई मौसी ने शव पर गहरे घाव और खून के निशान देखकर संदेह जताया। उसने अपने बेटे गौरव को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामला हत्या में दर्ज हुआ। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर खून के धब्बे, कनपटी पर गहरा घाव और परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी पिता पिछले कुछ समय से बेटी के प्रेम संबंध को लेकर नाराज था और उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था।

प्रियंका बीएससी स्नातक थी और झुंझुनू में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे परिवार असहमत था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories