Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 135वी जयंती धूमधाम से मनाई, जयंती पर उमड़ा जन सैलाब
युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 135वी जयंती धूमधाम से मनाई, जयंती पर उमड़ा जन सैलाब

सुमेरपुर के ब्लॉक नगर युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न ख्याति प्राप्त बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती अम्बेडकर उद्यान में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वक्ताओं ने अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उमड़ा जन सैलाब।

वही भीम आर्मी पार्टी द्वारा सुमेरपुर नगर में बाबा साहेब की रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भीम सेना के कार्यकर्ता महिलाएं एवं युवतियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, जिला महासचिव जाफर सिलावट व महेश परिहार, जिला सचिव प्रवीणसिंह भाटी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, संगठन महासचिव सन्तोक सिंह ओलवी, महासचिव बरकत अली, गोविन्द राठौड़, सरदार खान, हर्षद देवड़ा, मेहबूब कायमखानी, अमृतलाल परमार, शैतान कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, पूर्व सीबीइओ धन्नाराम सोलंकी, रमजान खान, सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश गोयल, रिछपालसिंह राजपुरोहित, एनएसयूआई प्रदेश सचिव हेमंत देवासी, डूंगरदास वैष्णव, कमलेश चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राजपुरोहित, नरेंद्रसिंह पूनिया, रामलाल मेघवाल, मुपाराम सोलंकी एवं दौलतराम रोजड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुमेरपुर से अरुण बैरवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories