Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : नादौती SDM काजल मीणा को 60000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, रीडर और बाबू भी गिरफ्त में
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : नादौती SDM काजल मीणा को 60000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, रीडर और बाबू भी गिरफ्त में

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है. ताजा एक्शन करौली के नादौती में लिया है. जहां नादौती SDM काजल मीणा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं एसीबी की टीम ने एसडीएम के रीडर और एक बाबू को भी गिरफ्त में लिया है. एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

एसीबी की टीम ने नादोटी SDM काजल मीणा को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है

ACB Action: 60000 रुपये रिश्वत लेते SDM काजल मीणा गिरफ्तार, रीडर और बाबू भी एसीबी की गिरफ्त में

60000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप

बताया जा रहा है कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि जमीन के तकसीमा मामले में पक्षकार से फैसला प्रभावित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे और परेशान किया जा रहा है. इस मामले में SDM काजल मीणा समेत रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी. वहीं इस मामले का सत्यापन कराया गया, जिसके बाद DG एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देश पर SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को 60000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है

वहीं बताया जा रहा है कि बाबू दिनेश के बाग से करीब 4 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं. अब इस मामले में एसीबी ने गहन छानबीन शुरू कर दी है. एसीबी की ओर से बड़ा खुलासा किया जा सकता है. जबकि तीनों आरोपियों के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories