Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

सुमेरपुर में कांग्रेस की टिकट को लेकर हलचल तेज, 124 दावेदारों ने पेश की दावेदारी
सुमेरपुर में कांग्रेस की टिकट को लेकर हलचल तेज, 124 दावेदारों ने पेश की दावेदारी

सुमेरपुर। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर सुमेरपुर कांग्रेस में टिकट की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को मानसरोवर वाटिका में पार्टी की ओर से टिकट के इच्छुक दावेदारों से चर्चा और सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने दावेदारों से उनके वार्ड की स्थिति, जनसंपर्क, संगठन में सक्रियता और चुनावी तैयारियों को लेकर जानकारी ली।

दावेदारों से बातचीत के दौरान लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, जिला सह प्रभारी श्रवण राम पटेल, विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा एवं नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा मौजूद रहे।

35 वार्डों में टिकट के लिए 124 दावेदार

सुमेरपुर नगरपालिका के 35 वार्डों में अब तक 124 कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई है। दावेदारों की संख्या बढ़ने के साथ पार्टी के सामने प्रत्येक वार्ड के लिए उपयुक्त प्रत्याशी चुनने की चुनौती भी बढ़ गई है।

दावेदारों से वार्ड में उनकी सक्रियता, स्थानीय जनाधार, मतदाताओं से संपर्क, संगठन के प्रति भूमिका और चुनाव जीतने की संभावनाओं से जुड़े सवाल किए गए। अब इन चर्चाओं के आधार पर पार्टी स्तर पर नामों को लेकर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा।

वार्ड 4 और 34 में सबसे ज्यादा दावेदारी

वार्डवार स्थिति में वार्ड 4 और 34 से 8-8 दावेदार सामने आए हैं। इसके अलावा वार्ड 12 और 17 में 7-7, वार्ड 6 और 33 में 5-5 तथा वार्ड 1, 5, 9, 16, 23 और 31 में 4-4 दावेदारों ने आवेदन किया है।

बाकी वार्डों में भी दो से तीन कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इससे चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ती सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब प्रत्याशी चयन पर नजर

दावेदारों से चर्चा की प्रक्रिया के बाद अब कांग्रेस संगठन के स्तर पर वार्डवार समीकरण और संभावित प्रत्याशियों की स्थिति पर मंथन किया जाएगा। पार्टी के सामने ऐसे चेहरों का चयन करने की चुनौती होगी, जो संगठन के साथ-साथ अपने वार्ड में भी मजबूत स्थिति रखते हों।

टिकट को लेकर दावेदारों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते आने वाले दिनों में सुमेरपुर की राजनीति और गरमाने के आसार हैं। टिकट की अंतिम सूची सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्टी किस दावेदार पर भरोसा जताती है।

इस दौरान प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत, महासचिव जाफर सिलावट, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव महेश परिहार, ब्लॉक संगठन महासचिव लक्ष्मण मेघवाल, नगर संगठन महासचिव संतोकसिंह सोलंकी, महासचिव किशोर खंडेलवाल, बरकत अली एवं ब्लॉक सचिव जसवंत भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories