Exclusive
Breaking News

CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जंतर-मंतर मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस, इंटरनेट बंद करने पर सरकार ने मांगी माफी

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर, मुंबई में प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती सिरोही में दो युवतियों ने किया कीटनाशक का सेवन, बिगड़ी तबीयत; ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद दोनों ICU में भर्ती

पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार पाली में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 5 लाख की ठगी: SP ऑफिस में CI होने का झांसा दिया, पेट्रोल पंप के नाम पर लिए रुपए; आरोपी गिरफ्तार

पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान पाली में मोक्षधाम के विश्राम गृह में मिला युवक का 4-5 दिन पुराना शव, बदबू आने पर चला पता, हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

पाली: उप महापौर के जुलूस में पोस्टरों पर कालिख पोतने का बवाल, पुलिस ने 3 को दबोचा; क्रॉस वोटिंग के आरोपी 5 पार्षदों ने वीडियो जारी कर दी सफाई
पाली: उप महापौर के जुलूस में पोस्टरों पर कालिख पोतने का बवाल, पुलिस ने 3 को दबोचा; क्रॉस वोटिंग के आरोपी 5 पार्षदों ने वीडियो जारी कर दी सफाई

पाली: पाली नगर निगम में उप महापौर चुनाव के बाद निकले जुलूस के दौरान सड़क किनारे लगे पार्षदों के पोस्टरों पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर, उप महापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों से घिरे 5 पार्षदों ने एक वीडियो जारी कर खुलकर अपनी बात रखी है और क्रॉस वोटिंग करने के पीछे की वजह बयां की है।

पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में 3 गिरफ्तार

कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खिंची के अनुसार, उप महापौर के जुलूस के दौरान रास्ते में लगे दो पार्षदों के होर्डिंग्स व पोस्टरों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने काला रंग लगा दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मौखिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया।

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  • मोहिन्नुदीन पुत्र अब्दुल रहमान (निवासी: घोसीवड़ा)

  • मनसूर खान पुत्र कमल हुसैन (निवासी: खैरादी मोहल्ला)

  • मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद युसूफ

क्रॉस वोटिंग के आरोपी 5 पार्षदों का वीडियो वायरल, दी सफाई

उप महापौर चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से बगावत कर क्रॉस वोटिंग करने के आरोपी 5 पार्षदों ने बुधवार को एक साझा वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी। पार्षदों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है, लेकिन इसके पीछे की वजह पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा उन्हें हराने की साजिश रचना था।

वीडियो संदेश में पार्षदों ने कहा:

“हम कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़े और अपनी मेहनत के दम पर जीतकर आए। चुनाव के दौरान पार्टी के ही कुछ लोगों ने हमें हराने के लिए पूरा जोर लगाया था। ऐसे में जिन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची, हम किसी भी कीमत पर उनका साथ नहीं दे सकते थे।”

वीडियो में नजर आए ये 5 पार्षद:

  1. सुलेमान उर्फ सलमान (पार्षद – वार्ड 17)

  2. शाहीद पिन्नू (पार्षद – वार्ड 25)

  3. रशीदा-मोहसीन खत्री (पार्षद – वार्ड 30)

  4. नजमा-शहजाद शेख (पार्षद – वार्ड 35)

  5. रशीदा-आसीफ भाटी (पार्षद – वार्ड 36)

इस घटनाक्रम के बाद शहर में सियासी पारा गरमा गया है और पुलिस प्रशासन जुलूस व संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात बरत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories